Advertisement

फुसरो के ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां ने पाया काबू

एस. पी. सक्सेना/एन. के. सिंह/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के सबसे बड़े बाजार फुसरो स्थित एक ज्वेलरी दुकान एम. ए. ज्वेलर्स में 29 सितंबर भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए सीसीएल और डीवीसी की चार दमकल गाड़ियां पहुंचकर चार घंटा बाद आग पर काबू पाया।

बताया जाता है कि फुसरो बाजार के पुराना बीडीओ ऑफिस के समीप उक्त ज्वेलरी दुकान में दिन के लगभग ग्यारह बजे आग लगी। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिए, जिससे पुरे बाजार क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट होने से आग लगने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि घटना के बाद आस पास की दुकानों में भी हड़कंप मच गया। रहिवासियों एवं राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी। उक्त दुकान दूसरे माले पर स्थित है, जबकि नीचे और ऊपरी तल पर कपड़ा दुकान है। घटना के दौरान कई ग्राहक बिल्डिंग में मौजूद थे। सभी सुरक्षित बाहर निकाले जा चुके हैं। आग लगने की घटना से लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर खरीदारी के लिए काफी संख्या में ग्राहक दुकान के साथ आस पास मौजूद थे, जिसके कारण आग की घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया।घटनास्थल पर सूचना पाकर‌ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, गिरिडीह के पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बेरमो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष आर. उनेश, भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह, देवीदास सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह स्वयं आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों व् दल बल के साथ आग पर काबू पाने के लिए सीसीएल बीएंडके, ढोरी तथा चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन के सीआईएसएफ अग्निशमन दस्ते के साथ तत्पर दिखे, जिससे दोपहर लगभग तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *