Advertisement

कसमार के चार आदिवासी किशोर 24 घंटे से गायब, बाल तस्करी की आशंका

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के पोंडा गांव के चार आदिवासी किशोर पिछले 24 घंटे से गायब है। इसे लेकर लापता बच्चों के घर वाले परेशान है। अभिभावकों ने थाना में बच्चों की गुमशुदगी तथा बाल तस्करी की आशंका से संबंधित लिखित शिकायत की है।

इस संबंध में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन तथा सहयोगिनी के कार्यकर्ता रवि कुमार राय ने 14 जून को बताया कि पोंडा गांव के 12 वर्षीय सागर हांसदा पिता रोहित कुमार हांसदा, 14 वर्षीय राजू बेसरा पिता बाबू दास मांझी, शशिकांत हांसदा पिता जितेंद्र कुमार हांसदा तथा 13 वर्षीय निखिल सोरेन पिता रोमन मांझी बीते 13 जून की सुबह से अपने गांव से गायब है। घर वाले गांव तथा आसपास के गांव के अलावा रिश्तेदारों के पास तलाश कर रहे हैं, लेकिन लापता बच्चों कि कुछ भी पता नहीं चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बोकारो से ओरमांझी तक बन रहे भारतमाला प्रोजेक्ट के सड़क निर्माण स्थल में इन्हें आखरी बार देखा गया था। उसके बाद से वे गायब है। इस संबंध में कसमार थाना में चारों अभिभावकों ने आवेदन देकर बच्चों की तस्करी होने से संबंधित आशंका दायर की है। आवेदन प्राप्त होने के बाद कसमार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर पोंडा पंचायत के मुखिया हारु रजवार भी अभिवावको के साथ उपस्थित थे। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से लापता बच्चों की खोजबीन करने की मांग की है। इस संबंध में सहयोगिनी के रवि कुमार राय ने बताया कि बोकारो में बाल तस्करी तथा बाल मजदूरी के मामले दिनोदिन बढ़ते जा रहे है। जिसे रोकने के लिए सभी को सजग होना पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *