Advertisement

जलाशय में अत्यधिक जल जमाव के कारण खोला गया तेनु डैम का चार रेडियल गेट

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बीते कई दिनों से हो रहे लगातार बारिश के कारण बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जलाशय में अत्यधिक जल जमाव के बाद 2 अक्टुबर को तेनु डैम के और दो रेडियल गेट को खोला गया।

बताते चलें कि, पहले से ही दो गेट खोला गया था। आज फिर से दो गेट खोला गया। इस तरह तेनुघाट डैम का चार रेडियल गेट खोला गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण दामोदर नदी पर स्थित तेनुघाट जलाशय का पानी लगभग 855.35 फीट बढ़ गया है।

जिसको देखते हुऐ जलाशय का दो रेडियल गेट खोला गया है। इस तरह अबतक तेनुघाट डैम का चार गेट खोला गया है। उन्होंने बताया कि उक्त जलाशय मे 865 फीट जल संग्रह की क्षमता है। वर्तमान समय मे 852 फीट ही पानी को रखा जाता है। वहीं 882 फीट खतरे की निशानी बताई गई है।

दो गेट खोले जाने के बाद नदी मे पानी का बहाव लगभग 26236/ 743.5 क्यूसेक/क्यूबीक मीटर प्रति सैकेंड हो गया है। नदी मे जाने वाले को हिदायत दी गई है कि अपने जानवरों सहित कोई भी व्यक्ति नदी मे न जाये। जिससे कोई नुकसान हो। इसकी जानकारी प्रशासनिक पदाधिकरी को दे दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *