रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षी पर धारदार हथियार से हमला करने की घटना सामने आई है। हमलावरो को पिस्तौल के साथ हिरासत में ले लिया गया है। गिरफ्तार चारो आरोपी नाबालिग बताये जा रहे है।
बताया जाता है कि आवेदक आरक्षी (क्रमांक 214) दिलीप कुमार सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि बीते 30 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे नया मोड़ के पास वह यातायात ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय सेक्टर-12 मोड़ की तरफ से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार होकर आए। रोकने का इशारा करने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसी क्रम में एक युवक ने जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमले के बाद चारों युवक मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
आरक्षी की शिकायत के आधार पर बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 259/25 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। छापेमारी के दौरान घटना में शामिल चार विधि-विरुद्ध बालकों को पकड़ लिया गया। जिसमें एक के पास से देसी रिवॉल्वर और एक के पास से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक JH09BK/ 0165 बरामद की गयी है। साथ हीं दो मोबाइल भी जब्त किए गए। सभी नाबालिगों को न्यायालय में प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। छापामारी दल में बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, सुभाष चंद्र सिंह सहित कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply