गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी गांव से बीते 31 मई को एक परिवार के चार नाबालिग बच्चे एक साथ घर से गायब हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
जीआरपी की सतर्कता से चारो नाबालिग बच्चों को हाजीपुर से 850 किलोमीटर दूर यूपी के झांसी स्टेशन से बरामद किया गया हैं। झाँसी से पुलिस उन्हे वापस हाजीपुर लेकर आ रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवारी रहिवासी दीपक साह देवराज पथ पर चाय का दुकान चलाते हैं।
उसी से पूरे परिवार का जीवन यापन होता है। बीते 31 मई को दीपक साह ने अपने बच्चों को पढ़ाई को लेकर डांट फटकार लगाई थी। उसके बाद उनकी 12 वर्ष की पुत्री अंजलि अपने छोटे भाई कृष, ओम कुमार और शिवम के साथ घर से अचानक लापता हो गई।
उसके बाद इस मामले की जानकारी होने पर साह और उनकी पत्नी बच्चो की खोजबीन शुरू कर दी। लापता बच्चों का कहीं से कोई सुराग नहीं मिला, तब अनहोनी की आशंका में साह ने अपने नाबालिग बच्चो के गायब होने की सूचना हाजीपुर सदर थाना में दर्ज कराया। इसके बाद एक साथ चार बच्चे गायब होने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
बताया जाता है कि पिता से डांट खाने के बाद साह की नाबालिग पुत्री अपने छोटे भाई को गोद में लेकर साथ हीं अपने दोनो भाई को लेकर घर से निकल गई और हाजीपुर के घोसबर स्टेशन से सवारी गाड़ी से बैठ कर सोनपुर पहुंच गई। दूसरे ट्रेन पर चढ़ते उतरते वह झांसी पहुंच गई, झा जीआरपी की इन नाबालिग बच्चो पर नजर पड़ी।
जीआरपी द्वारा पूछताछ करने पर अंजलि ने घर से भागने की पूरी बात बताई। इसके बाद झांसी पुलिस ने बच्चों को विश्वास में लेकर उसकी बरामदगी की सूचना हाजीपुर पुलिस को दी। सूचनानुसार चारो लापता नाबालिग बच्चे अपने घर आ रहे हैं।
![]()













Leave a Reply