Advertisement

इन्कलाइन में चाल गिरने से ओवरमैन सहित चार मजदूर घायल

ढ़ोरी खास यूजी माइन्स मे सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति-यूनियन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के ढोरी खास भूमिगत खदान (इन्कलाइन) 4, 5 में चाल गिरने से ओवरमैन मयंक कुमार सहित चार मजदूर चपेट में आ गये। जिसमें ओवरमैन मयंक व एक मजदूर के घायल होने की सूचना है।

बताया जाता है कि उक्त खदान में ड्रिल करने के दौरान यह दुर्घटना घटी। ओवरमैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
इस बावत यूनियन नेता आर उनेश, महारुद्र सिंह, विकास सिंह, जितेंद्र दूबे, धीरज कुमार पांडेय आदि ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन प्रतिवर्ष सुरक्षा सप्ताह के नाम पर लाखों- करोड़ों खर्च करती है। उसके बाद भी खदानों में सुरक्षा की अनदेखी की जाती है। कहा कि कोडरमा जोन के डीएमएस और डीडीएमएस को खास ढ़ोरी भूमिगत खदान का निरीक्षण करनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *