राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में 23 फरवरी को श्रीश्री शिव-राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।
इस अवसर पर कलश यात्रा सीआईएसएफ कैंप परिसर से निकलकर पंच मंदिर होते हुए कोनार नदी छठ घाट पहुंची। यहां काशी से आए मुख्य पुरोहित अश्विनी मिश्र एवं उनके सहयोगियों द्वारा यजमान के रूप में प्रधान आरक्षक अभिनीत कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी जुली और आरक्षक कुलदीप एवं उनकी धर्मपत्नी सपना सहित कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और जलभरण कराया गया। इसके बाद कलश लेकर महिलाएं वापस प्राण प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंची।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्वालू गाजे-बाजे के साथ झुमते हुए जय श्रीराम, बजरंग बली और हरहर महादेव की जयकारा लगाते हाथों में भगवा झंडा लिए सीआईएसएफ कैंप के मंदिर से पूजा अर्चना कर बोकारो थर्मल में भ्रमण किया।
सीआईएसएफ के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रशुन ने कहा कि कैंप में पहले से मंदिर हैं, लेकिन एक ही मंदिर में भगवान शिव एवं राम दरबार सहित अन्य देवी देवता को स्थापित किया जा रहा हैं। इस अनुष्ठान से धर्म के प्रति आस्था जवानों में बढ़ती है और मंत्रोच्चारण, पूजा से क्षेत्रवासियों का कल्याण होता है। कहा कि समय-समय पर ऐसे धार्मिक अनुष्ठान होनी चाहिए।

कलश यात्रा में सीआईएसएफ बोकारो थर्मल के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, निरीक्षक अग्नि अंशु त्याल, अवर निरीक्षक राजीव कर्ण, सहायक अवर निरीक्षक एके तिवारी, एसके सिंह, अनुज कुमार, रविन्द्र कुमार, सुभाष, आशा, प्रधान आरक्षक रविंदर कुमार, आरके मिश्रा, उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई. सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं युवक, युवतियां शामिल रहीं। बताया जाता है कि कलश यात्रा में शामिल महिला, पुरुष एवं श्रद्धालुओं के बीच शर्बत का वितरण किया गया। इस अवसर पर भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
![]()













Leave a Reply