Advertisement

मध्य दुर्गा मंदिर में चार दिवसीय नव कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित मध्य दुर्गा मंदिर में चार दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत 26 अप्रैल को बाजे गाजे तथा कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा में मुख्य रूप से गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिप सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र राज मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के गोमियां पंचायत स्थित मध्य दुर्गा मंदिर में 26 से 29 अप्रैल तक गायत्री महायज्ञ की शुरुआत की गयी। यज्ञ प्रारंभ होने से पहले मंदिर में गायत्री परिवार द्वारा कलश एवं झंडा पूजन किया गया।

उसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्य रूप से गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज के साथ गोमियां प्रखंड गायत्री परिवार के सदस्य, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति के जनक गायत्री और यज्ञ को माना गया है। उन्होंने कहा कि सद विचार से ही विश्व शांति की कल्पना की जा सकती है। इस महायज्ञ से आसपास के रहिवासियों के मन व् विचार शुद्ध होगें।

मौके पर उक्त पंचायत के मुखिया बलराम रजक, पूर्व मुखिया विनोद पासवान, राजकुमार यादव, विनोद यादव, प्रमोद स्वर्णकार, मालती देवी, रोहित यादव, संदीप स्वर्णकार, जनार्दन जयसवाल सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *