खेल से शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास-जीएम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद स्थित सेंट्रल कॉलोनी फुटबॉल ग्राउंड में 12 अगस्त को चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
आजाद एकता हिंद क्लब द्वारा सेंट्रल कॉलोनी परिवार की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गा मंडप मैदान किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा, अमलो पीओ राजीव कुमार सिंह, मकोली ओपी प्रभारी संजय सिंह, मजदूर नेता शिवनंदन चौहान, श्रमिक नेता गणेश मल्लाह और महारुद्र सिंह आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।
उद्घाटन मैच बिहार एलेवेन क्लब औरंगाबाद बनाम सेंट्रल कॉलोनी मकोली के बीच खेला गया। जिसमें बिहार एलेवेन क्लब औरंगाबाद बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए 1-0 गोल से विजयी रहा। इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ढोरी जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलने व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में आगे आने की जरूरत है। इस अवसर पर आयोजन समिति के राहुल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेला जाएगा। उस दिन मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह उपस्थित रहेंगे। साथ ही कहा कि प्रतियोगिता मे 32 टीम शामिल होगी।
मौके पर कांग्रेसी नेता विशाल कुमार सिंह, नप के जेई राजेश गुप्ता, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम के अलावा गुड़न चौहान, अशोक चौहान, बिनोद चौहान, बिहारी चौहान, जय शंकर सिंह, कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान व सचिव महेंद्र कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राजनंदन चौहान, जितेंद्र कुमार राय, संतोष चौहान, दीपक कुमार बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply