Advertisement

राजधानी में चार किलो गांजा सहित खरीद-बिक्री करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची की पंडरा पुलिस ने नशे के सौदगरों को तगड़ा झटका दिया है। गांजा खरीद-बिक्री करने के इल्जाम में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में प्रिंस कुमार सिंह, अजीत कुमार साहु, दामोदर साहु और संजय साहु बताये जाते है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अजीत, दामोदर और संजय अगल-अलग गुमती चलाते हैं। प्रिंस सिंह इन्हें गांजा सप्लाई करता है। उक्त गांजा को ये तीनों बेचा करते हैं। बताया जाता है कि गिरफ्त में आये आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी प्रिंस कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। रांची के डोरंडा, कोतवाली और सुखदेवनगर थाना में उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

इस बात का खुलासा 6 अप्रैल को पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने किया। ओपी प्रभारी ने बताया कि बीते पांच अप्रैल को दिन के करीब सवा 12 बजे सूचना मिली कि आईटीआई बस स्टैंड के पास तीन अलग-अलग गुमटी दुकान में गांजा बेचा जाता है। इन गुमटियों में जो युवक गांजा सप्लाई करता है, वह अभी आया है। उसके हाथ में एक झोला है, उसमें संभंवतः गांजा हो सकता है। बताया कि मिली सूचना को तत्काल आला अधिकारियों तक पहुंचायी गयी।

इसके बाद बिना देर किये कोतवाली पुलिस उपाधिक्षक प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। टीम द्वारा बताये गये लोकेशन पर रेड मारी गयी। सबसे पहले 26 साल के प्रिंस कुमार सिंह को पुलिस ने दबोचा। उसकी निशानदेही पर 49 साल के अजीत कुमार साहु, 52 साल के दामोदर साहु और 49 वर्षीय संजय साहु को गिरफ्तार किया गया।

सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। ओपी प्रभारी के अनुसार गुमटी के मालिकों ने बताया कि उनके घरों में गांजा बेचने के लिए रखा हुआ है। उनकी निशानदेही पर उसके घरों पर छापेमारी कर माल जब्त कर लिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *