रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय परिसर में 8 अक्टूबर को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा स्वीकृत इमरजेंट रिपेयरिंग ऑफ ओल्ड स्टेट फ़ूड कॉर्पोरेशन गोडाउन पार्ट-1, 2 एवं 3 कार्य का शिलान्यास चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने किया।
ज्ञात हो कि उक्त गोदाम का मरम्मत कार्य क्षेत्र की खाद्य भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। गोदाम के सुधरने से खाद्यान्न के भंडारण और वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी हो सकेगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

शिलान्यास के अवसर पर विधायक रजक ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक से ठेकेदार संजय दत्त काम करें, कार्य की गुणवत्ता एवं कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और हर्षोल्लास से भरा रहा।
![]()













Leave a Reply