Advertisement

करगली गेट से पुराना बीडीओ ऑफिस तक पेवर ब्लॉक का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में 3 सितंबर को नगर परिषद फुसरो क्षेत्र मे 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत वित्तीय वर्ष 2020-21 मे अट्ठारह सौ मीटर पेवर ब्लॉक बिछाने का शिलान्यास किया गया।

नप क्षेत्र के करगली गेट से पुराना बीडीओ आफिस तक पेवर ब्लॉक बिछाने का शिलान्यास नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह और रंजीत साव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नंद कुमार पांडेय ने शिलान्यास पूजा करायी।

मौके पर नप अध्यक्ष सिंह ने कहा कि नमामि गंगे, जलापूर्ति योजना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि वृहत योजनाओं पर काम चल रहा है। मौके पर सहायक अभियंता (जेई) राजेश गुप्ता, विकास तिवारी, ललन रवानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *