Advertisement

नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में करोड़ रुपए के विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में 24 अगस्त को करोड़ रुपए के विकास योजनाओं का शिलान्यास नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्थानीय वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर किया।

जानकारी के अनुसार फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 जवाहर नगर दुर्गा मंदिर, वार्ड क्रमांक 14 करगली गेट दुर्गा मंदिर, वार्ड क्रमांक 13 ढोरी पांच नंबर राकोमयू यूनियन ऑफिस काली मंदिर के पास फाइबर ब्लॉक 24-24 लाख रुपये से निर्माण होगा।

जबकि वार्ड क्रमांक 17 कदमाडीह घुटियाटाड बस्ती में 12 लाख की लागत से समुदायिक भवन एवं वार्ड क्रमांक 22, 23 तथा 24 में 61 लाख रुपए की लागत से रानीबाग से बैंक मोड़ फुसरो तक दोनों साइड फाइबर ब्लॉक लगाया जाएगा।

शिलान्यास के अवसर पर नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने कहा कि फुसरो का सौंदर्यीकरण करने के लिए नगर परिषद हमेशा तैयार है। आगे भी विकास का जो भी कार्य छूटा है, उसे भी जल्द पुरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फुसरो बाजार में सीसीटीवी कैमरा, फाइबर ब्लॉक, शहरी जलापूर्ति, शेड, समुदायिक भवन का कार्य प्रगति पर है।

मौके पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, रंजीत कुमार, भरत वर्मा, रामचंद्र महतो, नीरज पाठक, जेई राजेश गुप्ता, नप कर्मी राजीव रंजन सिंह, समाजसेवी महारूद्र नारायण सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद महतो, श्रमिक नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह, आदि।

आजसू नेता महेंद्र चौधरी, वैभव चौरसिया, छितरमल वंसल, पिंटू सिंह, सुमित सिंह, विजय सिंह, घनश्याम प्रसाद, मो. कलाम खान, मनोज गोयल, शनि सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *