Advertisement

जिप सदस्य व् मुखिया द्वारा तेनुघाट छठ घाट का शिलान्यास

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जिला परिषद सदस्य व् मुखिया द्वारा 3 मार्च को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में छठ घाट का शिलान्यास किया गया। मौके पर दर्जनों गणमान्य सहित ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट पंचायत और घरवाटांड पंचायत स्थित जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 में जिप सदस्या माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंसस अजीत पांडेय, घरवाटांड़ पंचायत समिति सदस्य मो. अख्तर अंसारी और पंचायत के मुखिया पति रामचंद्र यादव ने तेनुघाट छठ घाट के समीप चार लाख की लागत से बनने वाले छठ घाट और घरवाटांड पंचायत में चार लाख छियासी हजार रूपये की लागत से बनने वाले नाली का संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर और नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया गया। शिलान्यास में मन्त्रोंच्चारण पंडित अजीत पांडेय के द्वारा किया गया।

इस संबंध में जिप सदस्या ने बताया की छठ घाट की आवश्यकता तेनुघाट में थी जिसे आज उन्होंने अपने फंड से शिलान्यास किया। इससे रहिवासियों को बहुत ही लाभ मिलेगा। वहीं बताया कि कुल दो पंचायत में लगभग आठ लाख छियासी हजार रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

बताया कि घरवाटांड में सड़क पर ही नाली बहता था, जिसका आज नाली का शिलान्यास कर यहाँ के रहजवासियों को सड़क पर बहने वाले पानी से भी निजात मिल जायेगा। घरवाटांड में बनने वाले नाली से स्थानीय रहिवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर आनन्द कुमार, घनश्याम यादव, पिंटू, बिट्टू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *