Advertisement

बीडीए कॉलेज का मनाया गया स्थापना दिवस व् पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़-फुसरो मुख्य मार्ग पर पेटरवार प्रखंड के बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय पिछरी में 5 जून को महाविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार बीडीए कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सचिदानंद सिंह ने किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्राचार्य ने महाविद्यालय में संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी दुबे, झारखंड के पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं वर्तमान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह द्वारा कॉलेज हित में किए गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. सचिदानंद सिंह, प्रो. महेंद्र सिंह, डॉ विनय कुमार सिन्हा, प्रो. आशीष कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया तथा महाविद्यालय परिसर में हरेक ने पांच पांच पौधे लगाए जाने के संकल्प को दुहराया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा हर्षित बरनवाल, सुंदरम मिश्रा, कृष्णनंदन कुमार, सुनील मिश्रा, शेखर यादव, तारकेश्वर कपरदार आदि उपस्थित थे। एक अन्य समाचार के अनुसार पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ संतोष कुमार महतो की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस सादगी से मनाया गया। यहां महिला-पुरुष कर्मचारियों द्वारा बीडीओ महतो के नेतृत्व में कई छायादार व फलदार पौधे लगाए गये।सबों ने पर्यावरण को बचाए रखने का भी संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *