Advertisement

गोवर्धन पूजा पर फोरम अध्यक्ष अनिल सिंह ने की सातनपुर पहाड़ी की पूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गोवर्धन पूजा के अवसर पर 22 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सातनपुर स्थित पहाड़ी की पूजा की गई। इस अवसर पर आसपास के रहिवासियों के बीच बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह की ओर से पशुओं के लिए रस्सी, घंटी आदि का वितरण किया गया।

गोवर्धन पूजा के दौरान फोरम अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बोकारो के विकास के लिए सातनपुर पहाड़ी पर काम किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब सातनपुर पहाड़ी पर लाइट लगने के बाद ही बोकारो में विकास की रफ्तार दौड़ेगी। कहा कि बोकारो में हवाई अड्डा शुरू होने के बाद देश के अन्य हिस्सों से बोकारो तेजी से जुड़ सकेगा। इसके लिए जरूरी है कि बोकारो वासी संकल्प लेकर पहाड़ी पर जल्द से जल्द प्रशासन की ओर से लाइट की व्यवस्था शुरू करवाने में सहयोग करें।

इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ों का संरक्षण जरूरी बताया। कहा कि सातनपुर पहाड़ी श्रृंखला को काटने का काम किया जा रहा है। जल्द हीं इसे रोकने की पहल नहीं की गयी तो बोकारो की पहचान बनी सातनपुर पहाड़ी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *