प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री -सह- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 16 अप्रैल को गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के बोकारो जिला के हद में आवासीय कार्यालय फुसरो पहुँचकर कार्यकर्ताओं से मिले।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुंडा को अंगवस्त्र देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, चंद्रशेखर महथा, अनिल मुर्मू, दिनेश सिंह, नवल किशोर सिंह, नवीन पांडेय, रमेश स्वर्णकार, टुनटुन तिवारी, शंकर सिन्हा, मृत्युंजय पांडेय, अंजनी सिंह, चंदन राम के अलावे अन्य भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।
57 total views, 2 views today