Advertisement

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी का 99वां जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाया गया।

इस अवसर पर जन्म दिवस की शुरुआत स्व. बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि भारत रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी पाजपेयी देश व देश वासियों के विकास के लिए काफी सराहनीय योगदान दिए हैं। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। हमे उनके बताए व दिखाए रास्ते पर चल कर उनके अधूरे सपनो को पूरा करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बेरमो मंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद ने किया। यहां मुख्य रूप से भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेता बिनय कुमार सिंह, भाजयुमो नेता श्रवण सिंह, ईश्वर चंद्र प्रजापति, मोतीलाल महतो, विश्वानाथ यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुमार प्रमोद, संजय मिश्रा, सीमा देवी, ललिता देवी, उमेश प्रसाद, शिवकुमार राम, हरदीप आज़ाद, दिलीप राम, शिबू प्रजापति इत्यादि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *