Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो) पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, अतिथिगण तथा विद्यालय के शिक्षकों ने स्व. राजीव गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर जनवि के प्राचार्य बिपिन कुमार ने स्व राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्व गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। वर्ष 1991 में एक चुनावी रैली में बम धमाके में हुई उनकी हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।

राजीव गांधी सद्भावना दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित राजीव गांधी के आदम कद प्रतिमा पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार, वरिष्ठ शिक्षक डॉ रविन्द्र राम, अशोक कुमार, संजय कुमार, आदि।

पी. पांडेय, जी. बी. महतो, लिलि बेक, अनविता त्रिपाठी, सन्तोषी महारा, तापस चटर्जी, एस. एस. महतो, विद्यालय कप्तान एवं छात्र छात्राओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। यहां उक्त विद्यालय के छात्र सौर कुमार ने राजीव गांधी के राष्ट्र के प्रति योगदान एवं बलिदान पर चर्चा किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *