व्यक्ति का शरीर नश्वर है, लेकिन उसकी कृति अमर रहती है-रानी सिंह
स्व. शर्मा के सामाजिक योगदान, आदर्श व् प्रेरणादायक जीवन रहा है-पुष्कर शर्मा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। युवा व्यवसायी संघ के तत्वाधान में बोकारो नील के हद में फुसरो में मार्केट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा की 36वां पुण्यतिथि के अवसर पर 25 जुलाई को प्रतिमा का अनावरण किया गया। अनावरण पूर्व मंत्री दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी व् बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की माता रानी सिंह, समाजसेवी ज्ञानती शर्मा, डॉ शकुंतला कुमार व डॉ उषा सिंह, पुत्र पुष्कर शर्मा, दिनकर शर्मा एवं पुत्रवधू दीप्ति शर्मा और गुड़िया शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सबसे पहले दिवंगत शर्मा की प्रतिमा की पूजा की गई। इसके बाद मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रानी सिंह ने कहा कि व्यक्ति का शरीर नश्वर है, लेकिन उसकी कृति सदा अमर रहती है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
दिवंगत शर्मा के पुत्र पुष्कर शर्मा ने कहा कि उनके पिता कामेश्वर शर्मा ने कहा था कि वे हमेशा समाज हित की चिंता करते थे। उनके आदर्श बहुत ऊंचे थे। वे हमेशा दूसरों की मदद को तत्पर रहते थे। कहा कि स्व. शर्मा के सामाजिक योगदान, उनके आदर्शों एवं प्रेरणादायक जीवन रहा है। डॉ उषा सिंह, कृष्ण कुमार, देवीदास, केदार सिंह, मोहम्मद कलाम ने कहा कि कामेश्वर शर्मा ने अपने कार्यों से समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कहा कि स्व. शर्मा एक कर्मठ समाजसेवी थे, जिन्होंने सदैव समाज की सेवा को ही अपना उद्देश्य माना।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह सहित छेदी नोनिया, महारूद्र सिंह, मनोज सिंह, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, अर्चना शर्मा, कलावती देवी, प्रिया कुमारी, सोनमती देवी, पारस शर्मा, रामनरेश शर्मा, सलीम जावेद, बृज बिहारी पांडेय, बैजु मालाकार, राकेश मालाकार, भोला दिगार, सूरज मित्तल, मनोज शर्मा, विजय सिंह, गोपी डे, संतोष भगत, मोहम्मद याकूब, दयानंद बरनवाल, साधु बाउरी, अमन बरनवाल, गजेंद्र सिंह, रवि शर्मा, ओमप्रकाश राजा, अमित कुमार सिंह, कन्हैया कुमार आदि ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। एक अन्य समाचार के अनुसार अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो में स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई और छात्र-छात्राओं के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply