विशेष संवाददाता/मुंबई। अकोला जिला स्थित महाराष्ट्र के दीपक चौक के रहने वाले और खान मोहम्मद असगर हुसैन जूनियर कॉलेज में प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद नदीम मो. शमीम को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सीखने के प्रति उनके जुनून ने उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया, और उन्होंने 11 अलग-अलग विषयों में मास्टर डिग्री हासिल की है, जोकि उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए, विभिन्न संगठनों ने अब तक उन्हें शिक्षा के क्षेत्र और समाज सेवा में लगभग 20 अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला और स्थानीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया है।
हाल ही में, उन्हें आदिलशाह फारूकी फाउंडेशन द्वारा पिछले 27 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जलगांव खानदेश शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय के अल्प बचत भवन में हुआ, जहाँ उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री राज्य स्तरीय शिक्षण सेवा पुरस्कार – 2025 ” से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में पूरे महाराष्ट्र राज्य से आयोजन समिति द्वारा 35 पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया था। जिसमें से एक अकोला के डॉ. मोहम्मद नदीम मो. शमीम का चयन हुआ।
मंच पर उपस्थित गणमान्यों में मनोज देशमुख (नंदुरबार के उप जिला मजिस्ट्रेट), मुंबई सीनेट सदस्य एडवोकेट सलीम पटेल, अब्दुल मजीद ज़कारिया, श्रीमती निशा पवार, शशिकांत पाटिल , देवेंद्र पाटील, फारुक पटेल, शब्बीर सर, हाजी अजमल शाह, अनिता चौधरी, संस्था अध्यक्ष फारुख शाह नौमानी और अन्य लोग मौजूद थे। डॉ. मोहम्मद नदीम ने आदिलशाह फारूकी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और यह सम्मान अपने माता-पिता, भाई-बहनों, रिश्तेदारों, दोस्तों और सभी शुभचिंतकों को समर्पित किया।
Tegs: #Former-pm-lal-bahadur-shastri-honored-with-teaching-service-to-dr-mohammad-nadeem/
![]()













Leave a Reply