Advertisement

विद्यालय कर्मी पुत्र के निधन पर पहुंचे पूर्व सांसद, परिजनों को दी सांत्वना

पूर्व सांसद के पहल पर कथारा मोड़ हाई मास्ट लाइट की मरम्मति

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा गर्ल्स हाई स्कूल के क्लर्क पंकज के पुत्र के निधन पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय 5 सितंबर को उनके आवास पर पहुंचकर परिवार जनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया।

शोक व्यक्त करनेवालो में पूर्व सांसद के अलावे भाजपा फुसरो मंडल पूर्व अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, रविंद्र दत्त, सोनू राज, चेतलाल और मनोज कुमार तिवारी शामिल थे। वहीं सड़क दुर्घटना में गायत्री परिवार कथारा के पंचदेव प्रसाद यादव के निधन पर पूर्व सांसद पांडेय व् उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने शोक व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि, दिवंगत यादव के दाह संस्कार के तुरंत बाद उनके परिजनों के गृह नगर बिहार के छपरा चले जाने के कारण पूर्व सांसद उनके माइंस रेसक्यू स्थित आवास नहीं जा सके।
एक अन्य जानकारी के अनुसार गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आग्रह पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के आदि।

महाप्रबंधक संजय कुमार द्वारा कथारा मोड़ स्थित हाई मास्ट लाइट का मरम्मत 5 सितंबर को कराया गया। इस अवसर पर यहां मनोज कुमार तिवारी, चंदन सिंह, ताजुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *