Advertisement

निकाय चुनाव में पूर्व सांसद रविंद्र ने अर्धांगिनी संग किया मतदान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में 23 फरवरी को संपन्न निकाय चुनाव में जहां आम मतदाताओं ने जहां उत्साह के साथ अपना मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी दमदार उपस्थिति का अहसास कराया, वहीं गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय अपना मतदान कर समाज में बेहतर संदेश देने का कार्य किया। पूर्व सांसद पांडेय ने अपनी अर्धांगिनी लक्ष्मी पांडेय के साथ 23 फरवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो के मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर स्थित बुथ में जाकर मतदान किया।

जानकारी देते हुए पूर्व सांसद पांडेय के निजी सचिव मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के अवसर पर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते हुए गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने अपनी धर्मपत्नी लक्ष्मी पांडेय के साथ फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित अपने मतदान केंद्र संख्या 22/2, मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो में मतदान किया। बताया कि मतदान के उपरांत उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जो हमें अपने शहर, अपने समाज और अपने भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करती है। हमारा एक-एक वोट विकास, सुशासन और बेहतर व्यवस्था की दिशा तय करता है। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और यही नागरिकों की वास्तविक शक्ति भी है।

बताया कि पुर्व सांसद ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के सवाल पर कहा कि फुसरो नगर परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता देवी की जीत सुनिश्चित है।कहा कि यहां की जनता इस बार बदलाव चाहती है। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *