Advertisement

शोक संतप्त मृत सीसीएल कर्मी के परिजनों से मिले पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग कोलियरी में कार्यरत 32 वर्षीय राकेश चौहान के निधन की सूचना पाकर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय 6 नवंबर को मृत सीसीएल कर्मी के कथारा रेलवे कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे तथा परिजनों को ढाढस बंधाया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि होनी को कोई नहीं टाल सकता, इसलिए जो घटित होना था वह हो चुका। अब जरूरत है मृतक के दो-दो छोटे-छोटे बच्चों के आसरा बनने की। कहा कि इस घटना से समाज पूरी तरह से मृतक के परिजनो के साथ है। उन्होंने वहां उपस्थित अपने प्रतिनिधि मनोज तिवारी तथा राजेश पांडेय को मृतक राकेश की विधवा पत्नी के सीसीएल में नियोजन की प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दिया।

साथ हीं कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की परेशानी होने पर वे उन्हें अवगत कराएं, ताकि वे अपने स्तर से सीसीएल मुख्यालय रांची सीएमडी तथा निदेशक मानव संसाधन सहित क्षेत्र के महाप्रबंधक से हस्तक्षेप कर यथासीघ्र नियोजन की पहल कर सके। इस अवसर पर मृतक के परिजन, मनोज तिवारी, चंद्रहास मिश्रा, राजीव रंजन सिंह, कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य निभा देवी, समाजसेवी डॉ सर्जन चौधरी, भाजपा नेता राजेश पांडेय आदि उपस्थित थे।

बताया जाता है कि इसके बाद पूर्व सांसद पांडेय स्वांग वन बी स्थित दिवंगत मजदूर नेता पारस नाथ ओझा की पौत्री तथा संतोष कुमार ओझा की पुत्री श्वेता कुमारी को सीए बनने पर उनके आवास पहुंच कर आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज तिवारी, शिवशंकर दुबे, जितेंद्र त्रिपाठी, राजीव रंजन सिंह, भाजपा नेता राजेश पांडेय आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *