रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। क्षेत्र भ्रमण के दौरान गिरिडीह के पूर्व सांसद (16वीं लोकसभा) रविंद्र कुमार पांडेय 10 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बराई कला पंचायत पहुंचे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रोहित करमाली के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
बताया जाता है कि इसके बाद पहरव सांसद पांडेय मुजरा रहिवासी गुलाब जायसवाल के निवास स्थान पर भी पहुंचे और उनके अचानक निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों ही कर्मठ कार्यकर्ताओं का निधन समाज और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

पुर्व सांसद ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर पूर्व सांसद के साथ कसमार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, भाजपा के वरीय नेता यदुनंदन जायसवाल आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply