Advertisement

बड़कागांव में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय

एस. पी. सक्सेना/हजारीबाग (झारखंड)। हजारीबाग जिला के हद में बड़कागांव में 31 अक्टूबर को आयोजित विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में बतौर सम्मेलन प्रभारी के रूप में गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय सम्मिलित हुए।

झारखंड प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत 31 अक्टूबर को पतरातू में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर सम्मेलन प्रभारी पुर्व सांसद पांडेय ने भाग लिया।

सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए युग की ओर अग्रसर है, जहाँ देश का प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य न केवल देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि जनता में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति विश्वास और गर्व की भावना को भी जागृत करना है। जिससे आमजनों को अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध हो सके।

पुर्व सांसद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती एक माध्यम है, जिसके तहत लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन मिले तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
सम्मेलन में उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाएं और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में योगदान दें। कहा कि जब प्रत्येक नागरिक यह निश्चय करेगा कि वह अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेगा, तभी देश की पूंजी देश में रहेगी और भारत एक सशक्त, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। सभा के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वोकल फॉर लोकल का नारा लगाया और प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया।

सम्मेलन में रामगढ़ व् हजारीबाग जिलाध्यक्ष, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *