Advertisement

पूर्व सांसद ने हज-ए- उमरा यात्रियों का इस्तकबाल कर सकुशल सफर की दुआ की

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के बाटा गली रहिवासी मो. जलालुद्दीन एवं पुराना बीडीओ आफिस रजानगर के मो. खालिद खलीफा, उनकी पत्नी एवं जलील खलीफा 31 अगस्त को हज-ए- उमरा के लिए मक्का मदीना रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार हज-ए- उमरा रवानगी से पहले स्वजन, रिश्तेदार व शुभचिंतकों ने उनका इस्तकबाल कर सकुशल सफर की दुआएं की। मक्का रवानगी से पूर्व मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन कर देश, दुनिया की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई।

इस अवसर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने मो. जलालुद्दीन से मुलाकात कर उनका इस्तकबाल करते हुए उन्हें विदाई दी। पूर्व सांसद पांडेय ने मक्का मदीना में देश व राज्य में सुख, शांति व भाईचारा बना रहे इसलिए दुआ की अपील की। इससे पूर्व हिन्दू मुस्लिम सभी ने गले मिलकर अपने लिए जायरिनो से दुआ की दरख्वास्त की।

ज्ञात हो कि हज-ए- उमरा रवानगी पर सभी चंद्रपुरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां आगामी 3 सितंबर को दिल्ली से खाड़ी देश जद्दा के लिए रवाना होंगे। जहां मक्का उमरा की अदायगी करेंगे। इसके बाद मदीना मनव्वरा के लिए रवाना होंगे। वहां से यह काफिला आगामी 20 सितंबर को अपने वतन लौट आएंगे। मौके पर पुर्व सांसद पांडेय के अलावा उनके निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय, मस्जिद के आलमगीर खान, सलीम जावेद, पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा, हाजी मो. इसराइल, मो.नईम, जैनुल आबेदीन, रामजी वर्मा, मो.अयूब, तारिक हबीब आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *