Advertisement

केंद्रीय कार्यालय में पूर्व सांसद पांडेय ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर 15 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने भेंट कर उनका स्वागत किया।

जानकारी देते हुए पुर्व सांसद पांडेय के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि बिहार सरकार में मंत्री, कर्मठ युवा नेता नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के शुभ अवसर पर दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित उनके स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में गिरिडीह के पुर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर माननीय पांडेय ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा नितिन नवीन के समृद्ध संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशल नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सशक्त होगा। पूर्व सांसद पांडेय ने विश्वास व्यक्त किया कि नये कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *