Advertisement

पूर्व सांसद ने केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री से भेंट कर समस्या व् अनियमितता से कराया अवगत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने 12 अगस्त को केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से भेंट की। भेंट में पूर्व सांसद ने कोयला क्षेत्र की समस्याओं तथा व्याप्त अनियमितता से अवगत कराया।

उक्त जानकारी पूर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय ने बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित पूर्व सांसद आवासीय कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से दिल्ली स्थित मंत्री आवास में मुलाकात की।

बताया कि इस दौरान पुर्व सांसद पांडेय ने सीसीएल, बीसीसीएल सहित अन्य कोयला क्षेत्रों में व्याप्त समस्यायों एवं हो रहे अनियमितताओं पर चर्चा कर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। इस सन्दर्भ में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री दुबे ने स्वयं कोल् इंडिया के विभिन्न इकाइयों में जाकर विषय-वस्तु एवं अनियमितताओं से अवगत होने एवं आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *