Advertisement

पूर्व सांसद ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर माल्यार्पण किया

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर के पूर्व सांसद, पूर्व आईपीएस अधिकारी, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य सह 3 राज्यों के प्रभारी डॉ अजय कुमार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ 8 जुलाई को कदमा उलियान स्थित झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पहुँचे। वहाँ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो एक महान आंदोलनकर्ता एवं जन नेता थे। उन्होंने आजीवन पीड़ितों, शोषित एवं ग़रीबों का साथ दिया और उनके हक़ एवं अधिकार की लड़ाई लड़ी। आज भी वे झारखंडवासियों के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि निर्मल महतो का एक ही सपना था कि अपना अलग झारखंड राज्य हो और यह उनके अथक प्रयास एवं बलिदान का ही परिणाम था कि 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य बना।
डॉ अजय ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के दिखाए रास्ते पर चल कर ही झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सकता है।

इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, जुगसलाई बिष्टुपुर के प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सिंह, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष राजा सिंह राजपूत, साकची प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी सहित जमशेदपुर एवं गिरीडीह के सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *