Advertisement

पूर्व सांसद ने किया भोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के फील्ड क्वारी सुभाष नगर स्थित चित्रकूट भवन में सेवा पखवाड़ा 2022 का भोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का उद्घाटन 27 सितंबर को पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में लोकल प्रोडक्ट का प्रदर्शनी किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कई महिलाओं के समूह जो अपने घरों में खुद से सामग्री तैयार करती हैं उनको लेकर इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी किया गया। जैसे आचार, पापड़, अगरबत्ती, साबुन, जड़ी बूटी की दवाई आदि शामिल है।

उद्घाटन के अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि हमें अपने निजी क्षेत्र के लोकल को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं ऐसे काम करते हैं। उसके सामग्री को खरीद कर खुद उपयोग करें और दूसरे को बताएं, ताकि यहां के जो भी लोकल चीज है वह यहां के ग्रामीण महिलाओं को उसका लाभ मिले ताकि एक रोजगार का माध्यम हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने किया।

कार्यक्रम के प्रभारी ईश्वर महतो थे। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, किसान मोर्चा के प्रभारी विनय सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, आदि।

स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह और टुनटुन तिवारी, ओबीसी मोर्चा के श्रीकांत यादव, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, छोटू रवानी, सूरज कुमार, प्रशांत सिंह उर्फ शनि, रामू तांती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *