Advertisement

अविनाश के पक्ष में पूर्व सांसद व् पूर्व विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड में होनेवाले निकाय चुनाव के मद्देनजर 16 फरवरी को बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम चुनाव को लेकर सोलागीडीह क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

बताया जाता है कि इस दौरान धनबाद के पूर्व सांसद पी. एन. सिंह तथा बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने स्थानीय रहिवासियों से मुलाकात कर आगामी 23 फरवरी को मेयर पद के प्रत्याशी अविनाश कुमार को विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अविनाश के विकास कार्यों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर पूर्व सांसद सिंह ने कहा कि चास नगर निगम के समग्र विकास के लिए एक सक्षम और अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अविनाश ने पूर्व में भी जनसेवा के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। उन्हें विश्वास है कि अविनाश के नेतृत्व में चास नगर निगम नई ऊंचाइयों को छुएगा। वे सोलागीडीह के मतदाताओं से आग्रह करते है कि आगामी 23 फरवरी को मतदान में भाग लेकर इन्हें विजयी बनाएं।

पूर्व विधायक बिरंची ने कहा कि चास के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पेयजल और सड़क जैसी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अविनाश विकास और पारदर्शिता के प्रतीक हैं। जनता का समर्थन उन्हें अवश्य मिलेगा और चास में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। मेयर प्रत्याशी अविनाश ने सभी वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चास नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छ प्रशासन और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 23 फरवरी को मतदान कर उन्हें अपना आशीर्वाद दें। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *