Advertisement

पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने किया श्रीतिरुपति ट्रेडस का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो रानीबाग के समीप 18 सितंबर को श्रीतिरुपति ट्रेडिंग इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक स्टोर का उद्घाटन पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय व बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर संबंधित केंद्र के प्रोपराइटर विजय तिवारी, टुनटुन तिवारी व टिंकू तिवारी ने कहा कि हमारे यहां इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक के सभी सामान के साथ साथ टीवी, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल, पंखा, एनभाईटर, मिक्सी इत्यादि उपलब्ध है।

मौके पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, किसान मोर्चा के वैभव चौरसिया, निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, विवेश सिंह, दीपक गिरी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *