Advertisement

अंचल स्तरीय खेल-कूद समारोह में शामिल हुए पूर्व सांसद और प्रखंड प्रमुख

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा के फुसरो नगर परिषद स्थित स्व.बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली मे अंचल स्तरीय खेल-कूद समारोह आयोजित किया जा रहा है। एकल अभियान के बोकारो अंचल के अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित अंचल स्तरीय खेल कूद समारोह में मुख्य अतिथि निवर्तमान गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय द्वारा 29 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुरुआत किया गया।

समारोह में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, भाजपा नेता बिनोद महतो व् अर्जुन सिंह, मजदूर नेता नरेश महतो, मुखिया पति दिनेश पांडेय, सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, ए एल चक्रवर्ती, शिव प्रकाश पांडेय, गुड्डू के अलावे दर्जनों खेल प्रेमी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *