Advertisement

पूर्व विधायक ने चट्टी आयोजित में अखंड हरिकीर्तन में की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चट्टी गांव में आयोजित अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

इस अवसर पर आयोजित हरि कीर्तन स्थल पर ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज समेत कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्र के प्रमुख रहिवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। पूर्व विधायक डॉ महतो ने आयोजन समिति को साधुवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दु:ख में साथ रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *