ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के रंगों में रचा-बसा है। इसी क्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो एक अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एफ टाईप चौक, तेनुघाट छाता चौक, न्यू मार्केट और तेनुघाट शिविर संख्या दो में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। जहाँ उन्होंने विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने के बाद पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक पर्व है। कहा कि यह केवल पूजा-अर्चना का अवसर ही नहीं, बल्कि समाज को एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने का भी समय है।”
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी मिलजुलकर इस पर्व को आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ मनाएं, ताकि समाज में शांति और विकास का वातावरण बना रहे। साथ ही मंडप में हवन का कार्य हो रहा था, जिसमें वे भी शामिल हुए। पूजा पंडालो में पूर्व विधायक डॉ महतो के पहुँचने पर समिति के सदस्यों द्वारा चुनरी ओढ़ाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर टी एन तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, सुजय आनंद, शशि मिश्रा, राजेश कुमार, सुरेन्द्र पांडेय, पंकज पाठक, राहुल कुमार, माखन गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply