Advertisement

मड़ई जातरा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुईं पूर्व विधायक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मड़ई स्थित जातरा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

इस खेल समारोह में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी मुख्य रूप से शामिल हुईं और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः कृत संकल्पित है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने मड़ई जातरा पूजा कमिटी एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएँ दीं। टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिससे पूरा मैदान खेल उत्साह से सराबोर रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *