Advertisement

पूर्व विधायक ने स्व. सीताराम महतो के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व मुखिया एवं आजसू पार्टी के बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महतो के दिवंगत पिता सीताराम महतो के निधन के उपरांत 27 दिसंबर को उनके श्राद्ध कर्म का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह राज्य के पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय सीताराम महतो के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि दिवंगत सीताराम महतो ने समाज और संगठन के लिए आजीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण के साथ कार्य किया।

उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और समाज उन्हें हमेशा स्मरण करेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर दिवंगत के परिवारजन के सदस्य, रिश्तेदार सहित दर्जनों गणमान्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *