विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के चांदो (वनासो) रहिवासी मांडू के पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल सपरिवार 19 जनवरी को बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार संग गोमिया मोड़ काली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। मुख्य पुजारी ने पूजा अर्चना कराकर परिवार को आशीर्वाद दिया।
बताया जाता है कि गोमिया मोड़ स्थित तीन दिवसीय काली पूजा के अवसर पर 19 जनवरी को मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश पटेल काली मंदिर पहुंचे। इस दौरान बुके देकर नरेश मंडल एवं काली मंदिर के सदस्य ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मंदिर पहुंच कर परिवार संग विधिवत रूप से मां काली की पूजा अर्चना की, साथ ही पांच बकरों की बलि भी कराई।

इस दौरान पुर्व विधायक पटेल ने कहा कि मां काली के मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र के रहिवासियों के लिए मंगल कामना करते हुए यह क्षेत्र हमेशा सुख, शांति एवं समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसकी कामना की है। मंदिर कमिटी के सदस्यों ने चुनरी देकर पूर्व विधायक एवं उनकी पत्नी का स्वागत किया।
![]()













Leave a Reply