प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कंडेर पंचायत में 4 जून से अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विधिवत फीता काटकर किया।
जानकारी देते हुए पूर्व विधायक प्रतिनिधि बिपिन कुमार ने बताया कि कंडेर पंचायत के होने गांव में अखंड हरि कीर्तन का शुभ उद्घाटन करने पहुंचे गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो। यहां रहिवासियों ने पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया।

मौके पर जिप सदस्य अरविंद करमाली, कुंदा पंचायत के मुखिया आदित्य कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य मुंशी मुंडा, पूर्व मुखिया ज्ञानी महतो, समाजसेवी गोपाल महतो, पारस महतो, लोकनाथ साहू, कामेश्वर महतो, चूरामन महता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply