पूर्व विधायक बबिता देवी ने की नर्राबेड़ा में पीसीसी पथ का शिलान्यास
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड सरकार में मंत्री योगेद्र प्रसाद की धर्म पत्नी सह पूर्व विधायक बबिता देवी ने बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के नर्राबेड़ा में विजय तुरी के घर से दिनेश तुरी के घर तम तीन सौ फिट पीसीसी पथ का शिलान्यास नारियल फोड़ कर की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने बताया कि नर्राबेड़ा के रहिवासियों को सड़क के बिना आवागमन में दिक्क़त होती थी, जिसका आज तीन लाख पैतीस हजार पाँच सौ की लागत से निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से स्थानीय रहिवासियों को बहुत सुविधा होगी। मौके पर जेएमएम बोकारो जिला सचिव मुकेश महतो, प्रकाश महतो, उमेश महतो, उलगड्डा पंचायत के मुखिया अरबिंद कुमार मूर्मू, धर्मेंद्र कुमार, शिवचरण सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक बबिता देवी ने पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगभग 30 लाख की लागत से विकास योजनाओं की आधारशिला पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट अनावरण कर किया। उन्होंने प्रखंड के हद में अरजुवा पंचायत के मेरुदारू में पीसीसी निर्माण, लावागढ़ा सरना स्थल में शेड निर्माण, कोह पंचायत के जराडीह में 4 सौ फीट पीसीसी, हड़मिता पदमा टोला में 2 सौ फीट गार्डवाल, चिपुदाग में 250 फीट एवं बुंडू पंचायत के कुंजिया तालाब में छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि गोमिया की जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ अपना आशीर्वाद देने काम किया है इसके लिए वे ऋणी रहेंगे। कहा कि आगे भी क्षेत्र की चहुंमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। इस दौरान जगह -जगह ग्रामीणों द्वारा फूलमाल पहनाकर पुर्व विधायक का स्वागत किया गया।
मौक़े पर जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, दिलीप हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, मनोज टुडू, शिवचरण महतो, सत्यम प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply