Advertisement

थाना परिसर में शौचालय सह स्नान-गृह निर्माण का पूर्व विधायक ने रखी नींव

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने 16 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना परिसर में शौचालय सह स्नान-गृह की आधारशीला रखी।

जानकारी के अनुसार विधायक मद की राशि से थाना परिसर में सुलभ शौचालय सह स्नान-गृह निर्माण का आधारशिला के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व विधायक के आगमन पर थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा की धर्मपत्नी ने अन्य युवतियों संग पुष्पमाला एवं बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद परिसर में स्थित मंदिर में पूजा की गयी। मौके पर पुर्व विधायक ने कहा कि शौचालय व स्नान-गृह के निर्माण से आगंतुकों को हो रही परेशानियां दूर होंगी।

मौके पर थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, थाना मुंशी अजय सिंह, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य मनोहर मुर्मू, मुकेश महतो, कृष्णा महतो, हाशिम अंसारी, अनूप सेठी, शहादत, शौकत, हसनूल, श्रीराम हेंब्रम, प्रकाश महतो, शक्ति महतो, सत्यम प्रसाद, गुड़िया, बालमुकुंद सहित झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता, थाना के, राजू अंसारी, प्रदीप ठाकुर सहित थाना के अन्य पुलिस अधिकारी व् जवान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *