रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्राम मुरहूल सुदी में ग्रामीणों की मदद से बीते 10 जून से अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मुरहूल सुदी में आयोजित अखंड हरि कीर्तन में 11 जून को गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने हरी मंदिर में पहुंच कर भगवान श्रीहरि से क्षेत्रवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।

पूर्व विधायक ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में शांति, सदभावना और एकता कायम रहता है। जिससे क्षेत्र में खुशहाली आती है। मौके पर उमेश कुमार जायसवाल, मनोज कुमार महतो, रूपेश कुमार महतो, अशोक सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालू गण अखंड हरि कीर्तन में शामिल थे।
![]()













Leave a Reply