Advertisement

पूर्व विधायक ने सांसद खेल प्रखंड स्तरीय फुटबॉल महोत्सव का किया उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्लस टू हाई स्कूल मैदान में 21 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो एवं जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो ने फीता काटकर किया।

सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ किया गया। इस दौरान पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है। ताकि, आगे चलकर ग्रामीण स्तर के प्रतिभावन खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इसी दूरगामी सोंच के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उद्घाटन मैच दारिद एवं कोह के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में दारिद की टीम ने कोह को 3-0 गोल से पराजित किया। आयोजन में क्रिकेट, कैरम, फुटबॉल व अन्य खेलों को शामिल किया गया है। मौक़े पर आजसू प्रवक्ता ओमप्रकाश सहगल, सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिन्हा, मुखिया सावित्री देवी, दीनेश गुप्ता, ब्रजेश कुमार मिश्रा, शिव शंकर सहाय, रवि शंकर जायसवाल, मुमताजअंसारी, पंकज कुमार सिन्हा, सिंटूराम सिंह, स्वरूप सहाय, रितेश कुमार सिन्हा, राजेन्द्र महतो, मुकेश ओझा, चंदन सिन्हा, नागेश्वर सिंह, पिंटू आदि का आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *