प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने 21 फरवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार के खत्री टोला में बाबा फिटनेस जिम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पुर्व विधायक को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। बाबा फिटनेस जिम के माध्यम से आसपास के युवाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे यहां आकर नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने संचालक को जिम की सफलता हेतु शुभकामनाएँ देते हुए कृत्यज्ञता व्यक्त की। मौके पर राकेश सेठी, नवीन तिवारी, प्रकाश महतो, अनूप सेठी सहित मुहल्ले के दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply