Advertisement

जैनामोड़ में पूर्व विधायक ने किया ज्ञान वाटिका बुक एंड स्टेशनरी का उद्घाटन

शिक्षा को सशक्त बनाने में ऐसे प्रतिष्ठान निभाएंगे अहम भूमिका-डॉ लंबोदर महतो

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में ज्ञान वाटिका बुक एंड स्टेशनरी दुकान का 19 मार्च को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर पुर्व विधायक डॉ महतो ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को पुस्तक, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि ज्ञान वाटिका बुक एंड स्टेशनरी का उद्घाटन मेरे लिए हर्ष और गर्व का विषय है। यह प्रतिष्ठान निश्चित रूप से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा और शिक्षा को सुलभ एवं सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है।

दुकान संचालक उमेश को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी यह पहल निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे और व्यवसाय दिन-प्रतिदिन उन्नति की ओर बढ़े। मौके पर दिनेश सिंह, डॉ जीतलाल महतो, पंकज जायसवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। समारोह में स्थानीय रहिवासियों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और सभी ने इस नई शुरुआत का स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *