Advertisement

पूर्व विधायक ने फीता काट कर की फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गायत्री मंदिर लेपो के निकट न्यू मधुबन लाइन होटल एवं फैमिली रेस्टोरेंट का 19 फरवरी को गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी द्वारा विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर होटल एवं फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक मंजू देवी द्वारा पुर्व विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बबिता देवी ने कहा कि यह होटल न केवल स्थानीय रहिवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। कहा कि एक महिला द्वारा होटल संचालन करने से महिलाओ में भी आत्म विश्वास बढ़ेगा।

कहा कि अब महिला भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और महिलाओ को सरकार भी आगे बढ़ाने के लिये हर तरफ से प्रयास कर रही है। उन्होंने संचालक को होटल की सफलता हेतु शुभकामनाएँ एवं साधुवाद दी। मौके पर दिनेश महतो, स्वाति सिन्हा, मंजू देवी, गुड्डू कुमार, दीपू डे, सुजीत कुमार डे सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *