Advertisement

गोपालपुर में पूर्व विधायक ने विद्युत ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में उत्तासारा पंचायत के गोपालपुर गांव स्थित तुरीटोला में 29 अगस्त को गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।

इसके ट्रांसफार्मर के उद्घघाटन से मुहल्ले के सैकड़ो रहिवासियों को काफी राहत मिला है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक प्रसाद का ढोल, नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया और जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया गया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की अन्य कई समस्याओं को भी ध्यान से सुना और समाधान का भरोसा दिया।

मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो(झामुमो), प्रकाश महतो, शिवचरण महतो, गंगाधर महतो, दीपक वर्मा, राजेंद्र हेम्ब्रम, सदाफल हेम्ब्रम, प्रमोद कुमार, आनंद तुरी, राजकिशोर हेम्ब्रम, रमेश महथा, धनेश्वर हेम्ब्रम, बिजेंद्र तुरी, प्रमोद तुरी, रंजीत तुरी, प्रकाश कुमार, मुंदरी देवी, सोनाराम माँझी, मुक्तेश्वर मरांडी, रामजीत सोरेन, अघनु माँझी, शिवनारायण माँझी सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *