Advertisement

पूर्व विधायक ने चौड़ा में छऊ नृत्य का किया उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मुरहूलसुदी पंचायत चौड़ा गांव में प्रति वर्ष की भांति होली के पूर्व संध्या पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित छऊ नृत्य का विधिवत फीता काटकर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि यहां के रहिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम को जिंदा रखने का काम किया है। यहां के रहिवासियों की सोंच काफी सराहनीय है। डॉ महतो ने कहा कि आपके मन में जो होली का उमंग और उत्साह देखा जा रहा है इससे प्रतित होता है कि क्षेत्र में शांति का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मौके पर उमेश कुमार जायसवाल, वृज करण कर्मकार, महेंद्र महतो, डॉ जीतलाल महतो, मनोज महतो, नागेश्वर माझी, सुरेंद्र कुमार, हरि कुमार देव, कपिल कुमार, विजय कुमार, सुखदेव कुमार, हरकू मांझी, जुगल मांझी, कुलदीप मुंडा, करमचंद मुंडा, सुधीर करमाली, वीरेंद्र करमाली, मनोज कुमार महतो, सुनील महतो, सुमित कुमार, शिवचरण महतो, संदीप कुमार महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *