विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है भाजपा-विनय कुमार सिंह
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर के गांधी चौक रजिस्ट्री बाजार में भाजपा के 46वें स्थापना दिवस एवं रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल को भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि भाजपा जनसंघ का नवीन संस्करण है। जब कांग्रेसी हुकूमत ने भारत की जनता पर जुल्म की इंतहा कर दी। देश को इमरजेंसी की आग में झोंक दिया, तब इसके खिलाफ जो राजनीतिक संगठन बना उसमें जनसंघ भी शामिल हुआ। तब इन्हीं एकत्रित दलों से जनता पार्टी का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि आरएसएस की सदस्यता के सवाल पर मतभेद होने पर जनसंघ ने सरकार से नाता तोड़ लिया, पर आरएसएस से अलग रहना स्वीकार नहीं किया।

अलग होने पर जनसंघ के स्थान पर नया पार्टी का नया नाम भाजपा रखा गया। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भाजपा नेताओं व् कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज पूरे राष्ट्र में पार्टी के कार्यकर्त्ता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी क्रम में सोनपुर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। कहा कि सोनपुर विधानसभा का मुख्य केंद्र है, इसलिए यहां कार्यालय खोलना जरुरी था।
मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रभारी सह क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अभय कुमार सिंह, प्रदेश सह संयोजक सहकारिता हेम नारायण सिंह, सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, सारण जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह, सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटु, सदर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, सुनील दुबे, संजीव कुमार सिंह, नरेश सिंह, सुबोध कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, शिवबचन सिंह, दिव्यांशु गौतम, बिपिन कुमार सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, महेश कुमार, राजीव मुनमुन, राहुल कुमार सिंह (जीवनदीप), सोनु कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार राज, अलोक कुमार सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुये।
![]()













Leave a Reply